623+ Love Shayari (लव शायरी) – Romantic, 2 Line, True Love, Girlfriend/Boyfriend और Status Love Shayari in Hindi. एक क्लिक में Copy/Share करें और HD Shayari Images Download करें। नीचे Contents से अपनी पसंद का सेक्शन चुनें।

Love Shayari (लव शायरी)

एक ही बात जमाने की किताबों में नही,
जो नशा है तेरी मुहब्बत में वो शराबों में नही।

जिन्हे याद कर के मुस्कुरा दें ये आंखे,
वो लोग दूर होकर भी दूर नही होते!!

इश्क की बेकरारी इस कदर बढ़ी है,
सांसों से ज्यादा अब तू ज़रूरी है।

वो मेरी तरफ देखे और मेरी आंखों में खो जाये,
ये खुदा तेरा बहुत अहसान होगा, अगर वो मेरी हो जाए..

एक दर्द छिपा है सीने में मुस्कान अधूरी लगती है,
जाने क्यों बिन तेरे हर शाम अधूरी लगती है।

न मिल रहे हो
न खो रहे हो तुम,
दिन-ब-दिन बेहद
दिलचस्प हो रहे हो तुम

तेरे लिए ही होगा हर जीवन मेरा
प्यासी नदी हूं मैं, तू है सावन मेरा।

धड़कनों में बसते हैं कुछ लोग,
जुबान पे नाम लाना ज़रूरी नही होता।

वो इश्क़ ही क्या जिसमें हिसाब हो..
मोहब्बत तो हमेशा बेहिसाब ही होती है.!!❤️

उतर जाते हैं दिल में कुछ लोग इस तरह,
उनको निकालो तो जान निकल जाती है।

छोड़ते भी नहीं हाथ मेरा और थामते भी नहीं
ये कैसी मोहब्बत है उनकी गैर भी नहीं कहते हमें और
अपना मानते भी नहीं..!!

वो आँखों से यूँ शरारत करते हैं,
अपनी अदा से भी कयामत करते हैं,
निगाहें उनकी भी चेहरे से हटती नहीं,
और वो हमारी नजरों से शिकायत करते हैं।

मेरी हर खुशी हर बात तेरी है,
सांसों में छुपी ये सांस तेरी है,
दो पल भी नहीं रह सकते तेरे बिन,
धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी है…
❤️❤️🌹🌹💌

जो कोई सोच भी न सके वो बात हैं हम,
जो ढल के नई सुबह लाए वो रात हैं हम,
अक्सर लोग रिश्ते बनाकर छोड़ दिया करते हैं,
जो ज़िंदगी भर साथ निभाए वो साथ हैं हम।

मुझको फिर वही सुहाना नजारा मिल गया
नज़रों को जो दीदार तुम्हारा मिल गया
और किसी चीज की तमन्ना क्यूं करूं,
जब मुझे तेरी बाहों में सहारा मिल गया।
❤️❤️🌹🌹💯

तेरे ख्वाब जो मिले आँखें अमीर हो गयी
तेरे प्यार की दौलत ही मेरी जागीर हो गयी…

तेरी मोहब्बत में एक बात सिखी हैं…
तेरे बिना मेरी पुरी जिंदगी फिकी है…!

तुम दुआ हो मेरी सदा के लिए,
मैं जिंदा हूं तुम्हारी दुआ के लिए,
कर लेना लाख शिकवे हमसे,
मगर कभी खफा ना होना खुदा के लिए।

हम दोनों दूर हैं पर
प्यार करना छोड़ा नही है,
भले ही हम दोनों बात ना करें,
रिश्ता हमने तोड़ा नही है।
❤️☺️🌹🌹🌹💞💞

जो जीने की वजह है वो इश्क है तेरा
जो जीने नही देता वो भी इश्क है तेरा

ना कोई जंजीर है ना कोई डोर,
ना जाने क्यूं फिर भी खिंचा चला आता हूं तेरी ओर।

दिल समंदर से भी गहरा होता है,
फिर कोई क्यों नही समाया इसमें ‘तेरे सिवा’!

वो था, वो है और वो ही रहेगा,
जब दिल एक है तो,
दिल में रहने वाला भी एक ही रहेगा।

मैं तमाम दिन का थका हुआ,
तू तमाम शब का जगा हुआ,
ज़रा ठहर जा इसी मोड़ पर,
तेरे साथ शाम गुज़ार लूँ।

तेरे इश्क ने हमें गुमनाम कर दिया,
तेरी अदा ने हमें बदनाम कर दिया,
हर खुशी से हमें अंजान कर दिया,
हमने तो कभी चाहा ही नही
कि हमें भी मोहब्ब्त हो,
लेकिन आपकी तिरछी नजरों ने हमे नीलाम कर दिया।।

पास आ जरा दिल की बात बताऊं तुझको,
कैसे धड़कता है दिल आवाज सुनाऊं तुझको…

मुस्कुराते रहना यार तुम हर लम्हे में,
क्योंकी उदासी तुम्हारे चेहरे पर अच्छी नही लगती.!

जिस दिल में रहते हो वो दिल कभी
तोड़ मत देना… बहुत यकीन है तुम
पर… कभी अकेला छोड़ मत देना..!

नजरों से दूर रहते हो और दिल पर कब्जा जमाए बैठे हो
मिलने तो कभी आते नही और ख्वाबों में समाए रहते हो!!

राहें मोहब्बत की मंजिल तुम्ही हो
धड़कते दिल की धड़कन तुम्ही हो,
मांगा जिसे दुआओं में वो दुआ तुम्ही हो,
तुम्ही मेरी जरूरत मेरी आदत तुम्ही हो,
तुम्ही हो मेरी पहली और आखिरी मोहब्बत तुम्ही हो।

ख्वाइश ऐ मंजिल, इश्क़ ऐ मिसाल हैं आप,,
मुझमें ही उलझा, मेरा एक सवाल हैं आप,,
राहत ऐ मर्ज, दर्द ऐ इलाज़ हैं आप,,
मेरी जिंदगी का, रूह ऐ इंतजार हैं आप!

ये नजर नजर की बात है
कि किसे क्या तलाश है
तू हंसने को बेताब है,
मुझे तेरी मुस्कुराहट की प्यास है।
☺️😘❤️🌹🌹

रिश्तों को बस इस तरह से बचा लिया करो,
कभी मान जाया करो तो कभी मना लिया करो..

Jo kabhi khatm na ho
aisee mohabbat ho tum meri.
❤💞💞🌹🌹

Tera ek phone aane se jo
khushi mujhe milti hai wah mujhe
duniya ki sabse badi khushi lagti hai
🙈❤❤🌹🌹

तेरे रूखसार पर ढलें हैं मेरी शाम के किस्से,
खामोशी से मांगी हुई मोहब्बत की दुआ हो तुम।।

जन्नत-ए-इश्क में हर बात अजीब होती है,
किसी को आशिकी तो किसी को शायरी नसीब होती है।

मोहब्बत की सबसे बडी खामी ये है
की बरसो गुजर जाने के बाद भी मोहब्बत रहती है

तलाश दिल की आज भी अधूरी है,
सांसों से ज्यादा आज भी तू ज़रूरी है।

ना होकर भी तुम मौजूद हो मुझमें,
क्या खूब तुम्हारा वजूद है मुझमें।

सुबह शाम तू मेरी इबादत सा लगे,
जो कभी न छूटे वो आदत सा लगे।

कहीं रूह का होता है, कहीं जिस्म का होता है,
इस जहां में इश्क़ भी, दो किस्म का होता है…!!

घाटे और मुनाफे का, बाजार नही है,
इश्क़ इबादत है, कारोबार नही है!

मरीज़-ऐ-इश्क़ हूं…
तेरा दीदार काफी है…
हर एक नुस्खे से बेहतर..
निगाह-ए-यार काफी है..!!

सहारा जो ना होता, तेरी यादों का,
सवेरा ही ना होता, फिर मेरी रातों का!!

तेरे सजदों में मैं हूं..
मेरी दुआओं में तुम..
फासले भी हैरान हैं..
नजदीकियां देखकर..

दिल जिससे जिंदा है वो तमन्ना तुम ही हो…
और जिसमे हम बस रहे हैं वो दुनिया तुम ही हो…

सिर्फ़ दो ही वक्त पर तुम्हारा साथ चाहिए,
एक तो अभी और एक हमेशा के लिए.!! 😘

मेरी निगाहों में एक ख्वाब आवारा है,
चांद भी देखो तो चेहरा तुम्हारा है।

कैसे छोड़ दूं आखिर तुझसे
मोहब्बत करना…
तू किस्मत में ना सही
दिल में तो है..
😘❤️🌹💕💞


  • NOTE: Please comment below if you have any issues with these Love Shayari & images.