623+ Love Shayari (लव शायरी) – Romantic, 2 Line, True Love, Girlfriend/Boyfriend और Status Love Shayari in Hindi. एक क्लिक में Copy/Share करें और HD Shayari Images Download करें। नीचे Contents से अपनी पसंद का सेक्शन चुनें।

Love Shayari (लव शायरी)

प्यार का बदला कभी चुका ना सकेंगे,
चाह कर भी आपको भुला ना सकेंगे,
तुम ही हो मेरे लबों की हंसी,
तुम से बिछड़े तो फिर मुस्कुरा ना सकेंगे।

मेरे लफ्ज़ फ़ीके पड़ गए तेरी अदा के सामने,
मैं तुझे ख़ुदा कह गया अपने ख़ुदा के सामने।

मैंने जान बचा के रखी है अपनी जान के लिए,
इतना प्यार कैसे हो गया एक अनजान से हमें मालूम ही नही।

जिंदगी गुजर जाए पर प्यार कम ना हो,
याद हमें रखना चाहे पास हम ना हो,
कयामत तक चलता रहे प्यार का सफर,
दुआ करो रब से ये रिश्ता कभी खत्म ना हो।

Cute Love Shayari
Download

नजरें तलाशती हैं जिसको
वो प्यारा सा ख्वाब हो तुम,
मिलती है दुनिया सारी,
ना मिलकर भी लाजवाब हो तुम।❣️

काश तुम पूछो मुझे क्या चाहिए ❤️
मैं पकडूं हाथ आपका और कहूं तेरा साथ चाहिए।💞

कर सितम कितने भी मुझ पर,
इस दिल में धड़कन तेरे नाम की होगी,
ख्वाहिशें तो अधूरी बहुत सी हैं मगर,
आखिरी ख्वाहिश तेरे दीदार की होगी।🌹

खुशी दे, या गम दे दे मगर देते रहा कर,
तू उम्मीद है मेरी तेरी हर चीज़ अच्छी लगती है।❤️

Hindi Love Shayari
Download

मेरी इबादत का कोई वक्त,
मुकर्रर नही होता…
तुम ख्यालों में आते हो..
हम सजदे में बैठ जाते हैं..!!!

वो लम्हा बना दो मुझे…
जो गुजर कर भी… तुम्हारे साथ रहे…!!

होते तुम पास तो कोई शरारत करते…
लेकर तुम्हे बाहों में बेपनाह मोहब्बत करते…

मेरा बस चले तो तेरी अदाएं खरीद लूं
अपने जीने के वास्ते तेरी वफाएं खरीद लूं
कर सके जो हर वक्त दीदार तेरा
सब कुछ लुटाके वो निगाहें खरीद लूं❤️

Love Shayari
Download

तुम्हे देखा तुम्हे चाहा तुम्ही को दिल भी दे डाला
अब अरमान है इतना कि तुम मेरे सामने आओ
कुछ तुम कहो कुछ हम कहें इकरार हो जाए
मिट जाएं सारी दूरियां और प्यार हो जाए❤️

तुझे मोहब्बत करना नही आता,
मुझे मोहब्बत के सिवा कुछ नहीं आता,
जिंदगी गुजारने के दो तरीके होते हैं
एक तुझे नही आता और एक मुझे नही आता।

दिल में राज छुपा है दिखाऊं कैसे,
हो गया है प्यार आपसे बताऊं कैसे,
दुनिया कहती है मत लिखो नाम दिल पर
जो नाम है दिल में उसे मिटाऊं कैसे।

मेरी रूह को अपनी रूह में मिलाकर
मुझे गुमनाम कर दो,
तुम्हे देख कर लोग मुझे पहचाने यूं
खुद को मेरा हमनाम कर दो।।

Love Shayari
Download

बस यूँ ही मेरे मुस्कुराने की
तुम वजह बने रहना,
जिंदगी में न सही,
मगर मेरी जिंदगी बने रहना।

कुछ सोचता हूं तो तेरा ख्याल आ जाता है,
कुछ बोलता हूं तो तेरा नाम आ जाता है,
कब तक छुपा के रखूं दिल की बात को,
तेरी हर अदा पर मुझे प्यार आ जाता है।

बावला सा रहता है मन तेरे इंतजार में,
जाने कैसा नशा है कमबख्त इस प्यार में।

कभी तुम्हारी याद आती है,
कभी तुम्हारे ख्याल आते हैं,
मुझे सताने के सलीके तो…तुम्हे
बेहिसाब आते हैं…!!

Love Shayari
Download

बहुत गहरी होती जा रही है,
हमारी रूह में मौजूदगी तुम्हारी..
लगता है तुम बिन जीना
नामुमकिन सा हो गया है।

नस नस में नशा है तेरा,
हर सांस को तेरी ही तलब है,
ऐसे में अब दूर कैसे रहूं तुझ से मैं,
तू ही इश्क़ है मेरा, तू ही मोहब्बत है…

आ जाओ तुम्हारी रूह में उतर जाऊं
साथ रहूं मैं तुम्हारे ना किसी को नज़र आऊं
चाह कर भी मुझे छू ना सके कोई
तुम कहो तो यूं तुम्हारी बाहों में बिखर जाऊं।🌹

दुआ भी तुम मन्नत भी तुम
दिल-ए-जन्नत का नूर इबादत भी तुम
कैसे ना करें बेपनाह इश्क़ तुमसे जब
मेरे खुदा का दुआ हुआ सबसे हसीन तोहफ़ा हो तुम।

Love Shayari in Hindi
Download

ऐ खुदा! नजरों को कुछ ऐसी खुदाई दे,
जिधर देखूं उधर वो ही वो दिखाई दे!
कर दे कुछ ऐसी मेहरबानियां आज हवाओं में,
उनको पुकारूं और बस उनको ही सुनाई दे!! ❤️

ना चांद की चाहत है, ना तारों
की फरमाइश,
हर जनम तू मिले बस यही
मेरी ख्वाहिश..❤️

कुछ प्यार कहते हैं कुछ आशिकी कहते हैं,
तो कुछ लोग उसे बंदगी कहते हैं,
मगर जिससे हम मोहब्बत करते हैं,
हम उसे अपनी जिंदगी कहते हैं!

प्रेम के सौदे में हम भी बाजी लगा आए,,
जीता तो कुछ भी नही ऊपर से दिल हार आए…

Best Love Shayari
Download

एक ही बात जमाने की,
किताबों में नही,
जो नशा है तेरी मोहब्बत में,
वो शराबों में नही।

ऐसा क्या बोलूं के तेरे दिल को छू जाए
ऐसी किससे दुआ मांगू कि तू मेरी हो जाए
तुझे पाना नही तेरा हो जाना है मन्नत मेरी
ऐसा क्या कर दूं की ये मन्नत मेरी पूरी हो जाए।
❤️💞🌹💯

फिदा तो तेरी हर बात पर हूं मैं,
साथ तेरे दिन रात हूं मैं,
आजमा लेना मेरी वफाओं को तुम
आखिरी साँस तलक तेरे साथ हूं मैं।

ना जिंदगी का और
ना ही जमाने का सोचा है,
हमने बस तुम्हे अपना बनाने का सोचा है।

Hindi Love Shayari
Download

मुझसे ज्यादा तो मेरे लफ्ज तुम पर मरते है।
जब भी निकलते हैं ज़िक्र तुम्हारा ही करते हैं..!

तेरी सांसों की महक समाई है इस दिल में,
बस तुम महकते रहना तो दिल धड़कता रहेगा।

मुझे नहीं खबर कि तुम्हारी
जिंदगी में वो कौनसा पल है,
जो सिर्फ मेरे लिए हो…
पर मेरी जिंदगी का हर इक पल
सिर्फ तुम्हारे लिए है…
😊😊❤️❤️🌹🌹

हम तेरे इश्क के उस मुकाम पर आ पहुंचे हैं
जहां तेरे सिवा किसी और को देखना गुनाह लगता है।

Mohabbat Love Shayari
Download

लम्हे सुहाने साथ हो ना हो,
कल में आज जैसी बात हो ना हो,
आपका प्यार हमेशा इस दिल में रहेगा,
चाहे पूरी उम्र मुलाकात हो ना हो.

दिल में सबको पाने का अरमान नहीं होता
हर कोई दिल का मेहमान नहीं होता
जो बन जाता है एक बार अपना
फिर उसके बिना रहना आसान नहीं होता।

जान से ज्यादा चाहते हैं आपको
हर खुशी से ज्यादा मांगते हैं आपको
अगर कोई कहे कि प्यार की हद होती है
तो उस हद से भी ज्यादा चाहते हैं आपको।

हमे हजारों से प्यार करने की
ख्वाहिश नही..
बल्कि हम तो हजार तरीकों से
तुम्हे ही प्यार करना चाहते हैं..
❤️❤️❤️❤️🌹🌹🌹🌹

Ishq Love Shayari
Download

  • NOTE: Please comment below if you have any issues with these Love Shayari & images.