623+ Love Shayari (लव शायरी) – Romantic, 2 Line, True Love, Girlfriend/Boyfriend और Status Love Shayari in Hindi. एक क्लिक में Copy/Share करें और HD Shayari Images Download करें। नीचे Contents से अपनी पसंद का सेक्शन चुनें।

Love Shayari (लव शायरी)

वो मोहब्बतें जो तुम्हारे दिल में हैं,
उसे जुबां पर लाओ और बयां कर दो,
आज बस तुम कहो और कहते ही जाओ,
हम बस सुने ऐसे बे-जुबान कर दो..!

गुजर रही है जिंदगी ये बड़े ही नाजुक दौर से,
मिलता नही सुकून तेरे सिवा किसी और से।

दिल धड़कने की वजह तुम हो,
सांसे चलने की वजह तुम हो,
इस दिल को कभी धोखा मत देना
इस दिल की पहली और
आख़िरी मोहब्बत सिर्फ तुम हो।
❤️❤️🌹💌💌

बदलते नही जज्बात मेरे
रोजाना तारीखों की तरह!!
बेपनाह इश्क़ करने की
ख्वाहिश मेरी आज भी है..

छू लूं तुझे या तुझमें ही बस जाऊं
लब्ज़ लिखूं या खामोश हो जाऊं
करूं इश्क या करूं मोहब्बत
थोड़ा सा तो दिखा प्यार
जिससे मैं तुझ में ही बस जाऊं…

तेरी उल्फत कभी नाकाम न होने देंगे
तेरी दोस्ती कभी बदनाम न होने देंगे
मेरी जिंदगी में सूरज निकले या न निकले
तेरी जिंदगी में कभी शाम न होने देंगे।

मुस्कुराहट तुम्हीं से मिलती है
दर्द की राहत तुम्हीं से मिलती है
रूठना मत कभी हमसे… क्योंकि
मुझे जीने की राहत तुम्हीं से मिलती है…
☺️☺️❤️❤️🌹

इश्क में गुलाब का फूल,
आप जरा इसे करलो कबूल,
वैसे तो जिंदगी ने दिए हैं बहुत से गम,
अगर आप मिल जाओ तो सारे गम जाऊंगा मै भूल।
❤️❤️🌹🌹😊

तुझे कोई और भी चाहे,
इस बात से दिल थोड़ा थोड़ा जलता है,
पर फक्र है, मुझे इस बात पर की,
हर कोई मेरी पसंद पर ही मरता है।

प्यार जो करता है,
उनका दिल💓 भी अजीब होता है.
यार👩‍❤️‍💋‍👨 जैसा भी हो,
खुदा👆 से भी अज़ीज़ होता है..!
❤️❤️🌹🌹💯

कभी कभी गुस्सा मुस्कुराहट से भी स्पेशल होता है, क्योंकि…
स्माइल तो सबके लिए होती है मगर
गुस्सा सिर्फ उनके लिए होता है जिसे
हम हद से ज्यादा प्यार करते हैं.!
❤️❤️💯🌹💞💞

फूल खिलते हैं बहारों का समा होता है,
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवां होता है,
दिल की बातों को होठों से नही कहते,
ये फसाना तो निगाहों से बयां होता है।
❤️❤️🌹🌹💯

दूर रहकर भी हमसे वो गुनाह हो गया,
तुमसे मिले बिना ही इश्क़ बेपनाह हो गया।

हर रोज बहक जाते हैं कदम,
तेरे पास आने के लिए,
ना जाने कितने फासले तय करने अभी बाकी हैं,
तुझको पाने के लिए.!

मोहब्बत की गवाही अपने
होने की ख़बर ले जा…
जिधर वो शख़्स रहता है…
मुझे ऐ दिल! उधर ले जा…

कुछ ना किया मगर
वो दर्द बेहिसाब दे गये.!!
देखो ना… मुझ अनपढ़ को,
मोहब्बत की किताब दे गये !!

इंतजार रहता है तुम्हारा
कभी सबब से तो कभी बेसबरी से…
किरायेदार नही हैं हम,
हिस्सेदार हैं तुम्हारी मोहब्बत के…

ना कोई जंजीर है ना कोई डोर,
ना जाने क्यूं फिर भी खिंचा चला आता हूं तेरी ओर।

तुझे चाहने की सजा मुझे कितनी भी मिले,
फिर भी दुआ है खुदा से की तेरा साथ उम्र भर मिले…

ले चल कहीं दूर मुझको,
तेरे सिवा जहां कोई ना हो,
बाहों में सुला लेना मुझको,
फिर चाहे कोई सवेरा ना हो..

वो मौत भी बडी हसीन होगी जो तेरी बाहो मे आनी होगी…
वादा रहा तुझसे, पहले हम मर जायेंगे क्योंकि तेरे लिये जऩ्नत भी सजानी होगी

किसी के दीदार को तरसता है,
किसी के इंतजार में तड़पता है,
ये दिल भी क्या अजीब चीज है
जो होता है खुद का, मगर
किसी और के लिए धड़कता है।

दिल समंदर से भी गहरा होता है,
फिर कोई क्यों नही समाया इसमें ‘तेरे सिवा’!

इस दुनिया में इतनी रस्में क्यों है,
प्यार अगर जिंदगी है
तो इतनी कसमें क्यों हैं,
काश कोई बता दे हमें ये राज
दिल अगर अपना है तो किसी और के बस में क्यों है…

मोहब्बत पाने की तमन्ना में कभी कभी
जिंदगी खिलौना बनकर रह जाती है,
जिन्हें हम अपने दिल में बसाना चाहते हैं,
वही सूरत सिर्फ यादें बनकर रह जाती है।

वो था, वो है और वो ही रहेगा,
जब दिल एक है तो,
दिल में रहने वाला भी एक ही रहेगा।

चूमना क्या उसे आँखों से लगाना कैसा,
फूल जो कोट से गिर जाये उठाना कैसा,
अपने होंठों की हरारत से जगाओ मुझको,
यूँ सदाओं से दम-ए-सुबह जगाना कैसा।

मैं तमाम दिन का थका हुआ,
तू तमाम शब का जगा हुआ,
ज़रा ठहर जा इसी मोड़ पर,
तेरे साथ शाम गुज़ार लूँ।

मेरे वजूद में काश तू उतर जाए,
मैं देखूं आइना और तू नजर आये,
तू हो सामने और वक्त ठहर जाए,
और तुझे देखते हुए जिंदगी गुज़र जाए।

जरा छू लूँ तुमको कि मुझको यकीं आ जाये,
लोग कहते हैं मुझे साये से मोहब्बत है।

काश इक दिन ऐसा भी आए
हम तेरी बाहों में समा जाएं,
सिर्फ हम हों और तुम हो
और वक़्त ही ठहर जाए।
❤️❤️🌹🌹💯

जिनका इश्क सच्चा हो
वो कब फरियाद करते हैं,
होठों पर खामोशी रखते हैं,
दिल से याद करते हैं।

तेरे इश्क ने हमें गुमनाम कर दिया,
तेरी अदा ने हमें बदनाम कर दिया,
हर खुशी से हमें अंजान कर दिया,
हमने तो कभी चाहा ही नही
कि हमें भी मोहब्ब्त हो,
लेकिन आपकी तिरछी नजरों ने हमे नीलाम कर दिया।।

तमन्ना है मेरी कि आपकी आरज़ू बन जाऊं,
आपकी आँख का तारा न सही आँसू बन जाऊं,
मैं आपकी ज़िंदगी की ख़ुशी बनूँ या न बनूँ,
पर आपके ग़म में आपका सहारा बन जाऊं।

दूर रहकर करीब रहना नजाकत है मेरी,
याद बनकर आँखों में बसना शरारत है मेरी,
करीब न होते हुए भी करीब पाओगे,
क्योंकि अहसास बनकर दिल में रहना आदत है मेरी…

मत सुनो मेरे दिल की धड़कन
वरना तुम भी बीमार हो जाओगे
अगर बिता लिया मेरे साथ दो मिनट
तो तुम भी इश्क़ के गुलाम हो जाओगे।

लगता है तुम मोहब्बत भी,
बरसात के मौसम की तरह निभाते हो,
कभी जम कर बरसते हो,
तो कभी एक बूंद के लिए तरसाते हो..!

मुस्कुराते रहना यार तुम हर लम्हे में,
क्योंकी उदासी तुम्हारे चेहरे पर अच्छी नही लगती.!

तुम्हें हज़ार बार देख के भी मन नहीं भरता,
हर बार यही लगता है बस एक बार और.!

“अगर करीब आने का दिल करे
तो इतना करीब आ जाना कि..
इस दिल को पता ही ना चले की
धड़कन आपकी है या मेरी..”

जिस दिल में रहते हो वो दिल कभी
तोड़ मत देना… बहुत यकीन है तुम
पर… कभी अकेला छोड़ मत देना..!

नजरों से दूर रहते हो और दिल पर कब्जा जमाए बैठे हो
मिलने तो कभी आते नही और ख्वाबों में समाए रहते हो!!

Main aadat hu uski, woh zarurat hain meri❤️,
Main farmayish hu uski, woh ibadat hai meri❤️
Itni aasani se kaise nikal du use apne dil se❤️,
Main khwab hu uska woh hakikat hain meri❤️

Jaam tootne ka bahana na kar,
hum to teri aankhon se pee lenge,
Tu mat aa lekin aane ka vaada to kar,
hum tere intezaar mein hi jee lenge.

Tum door hokar itne achhe lagte ho
Na jane paas hote to kitne achhe lagte.
❤️🌹💯😊

Tumhari duniya me hamari koi kimat ho ya na ho, magar
Hamari duniya me tumhari Jagah koi nahi le sakta.
☺️🌹🌹❤️❤️❤️

तुमसे ही लड़ते हैं और
तुम पर ही मरते हैं,
तुम ही जिंदगी हो हमारी
क्योंकि तुम से ही हद से
ज्यादा प्यार करते हैं।
❤️❤️❤️🌹🌹💯

प्यार वो है जो जज़्बात को समझे,
मोहब्बत वो है जो एहसास को समझे,
मिलते हैं जहां में बहुत अपना कहने वाले,
पर अपना वो है जो बिन कहे हर बात समझे।
💌💌💘💘💘🌹🌹

करोगे क्या जो कह दूं की उदास हूं मैं
पास होऊ तो गले लगा लूं
दूर हूं तो एहसास हूं मैं

नजरे मिले तो प्यार हो जाता है,
पलके उठे तो इजहार हो जाता है,
ना जाने क्या कशिश है चाहत की,
कोई अंजान भी हमारी जिंदगी का हकदार हो जाता है।


  • NOTE: Please comment below if you have any issues with these Love Shayari & images.